जानिए कौन सा क्रिकेट बोर्ड देता है सबसे ज्यादा सैलरी…
१. न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम विश्व की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। विश्व कप 2019 में ही इस टीम ने फाइनल मैच तक का सफर तय किया था। टीम के कप्तान केन विलियमसन को 5 लाख डॉलर मिलते हैं यानी उन्हें करीब 3 करोड़ 55 लाख रुपए मिलते हैं, ग्रेड ए में 15 खिलाड़ी हैं। सैलरी देने के मामले में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड पांचवे स्थान पर है।
२. श्रीलंका
श्रीलंका ने पिछले कुछ सालों में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। विश्वकप 2019 में भी यह टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। श्रीलंका टीम के ए ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ 62 लाख रुपए और बी ग्रेड के खिलाड़ियों को 1 करोड़ 90 लाख रुपए दी जाती है।
3. भारत
दुनिया की सबसे घनी क्रिकेट बोर्ड मानी जाने वाली टीम भारत का स्थान तीसरा है भारत मे क्रिकेटरों की संख्या बहुत अधिक है यदि ऐसा नहीं होता तो शायद टीम इंडिया इस लिस्ट में पहले नंबर पर होता। टीम इंडिया में सबसे अधिक ए ग्रेड के खिलाड़ियों की सैलरी 7 करोड़ है और बी ग्रेड की सैलरी 5 करोड़ है।
४. इंग्लैंड
इंग्लैंड क्रिकेट लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इसी साल इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 16 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है जिसमे से 6 खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला है इन खिलाड़ियों की सैलरी 8.8 करोड़ रुपए है। इस लिस्ट में जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, जो रुट, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स हैं।
५.ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ग्रेड या फॉर्मेट के अनुसार सैलरी नहीं देती है बल्कि कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब पर सैलरी देती है। ऑस्ट्रेलिया टीम में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को सबसे अधिक सैलरी 10 करोड़ रुपए मिलती है। सैलरी में मामले में ऑस्ट्रेलिया विश्व मे पहले स्थान पर है।
Post Views: 5