धवन ने पाकिस्तान को शायरी के जरिए दिया जवाब, देखें गब्बर का VIDEO
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जब भी वो मैदान में होते हैं तो विपक्षी गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। मैदान पर बल्लेबाजी के अलावा शिखर धवन कई तरह के प्रयोग भी करते हैं। कभी उनकी मूछें चर्चा का विषय होती हैं तो कभी उनके सेलिब्रेशन का तरीका सुर्खियों में रहता है। लेकिन अब शिखर धवन को एक नया शौक चढ़ा है। इस बात का खुलासा उन्होंने अभी हाल ही में इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में किया।
इस शो पर धवन ने कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने हर सवाल का जवाब दिया। इसी बीच रजत शर्मा ने उनसे जब उनके नए शौक के बारे में पूछते हुए कहा कि आजकल आप ट्वीटर पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जवाब दे रहे। इस बात पर धवन ने मुस्कराते हुए कहा कि आप उस ट्वीट के बारे में बात कर रहे हैं जो मैने शाहिद अफरीदी को दिया था।
जिनके घर कांच के हों वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेकतेः शिखर ने कहा कि अगर मेरे देश के खिलाफ कोई कुछ कहेगा तो फिर मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। धवन ने कहा कि हमारी सरकार और हम लोग अपने देश की हिफाजत कर सकते हैं। हमें किसी बाहरी से सलाह लेने की जरूरत नहीं है। फिर उन्होंने कहा कि वो एक शायरी है न कि जिनके घर कांच के होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेकते हैं। इस शो के दौरान गब्बर ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बेबाक अंदाज में बात की।