पुडुचेरी और चंडीगढ़ के मैचों पर उत्तरखंड की नजरें
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर काबिज पुडुचेरी और दूसरी मजबूत टीम चंडीगढ़ के बृहस्पतिवार को अलग-अलग मुकाबले खेले जाएंगे। पुडुचेरी की भिड़ंत अरुणाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का मुकाबला मिजोरम के साथ होगा।
ग्रुप में पुडुचेरी 20 अंकों के साथ पहले स्थान पर है वहीं उत्तराखंड 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर। चंडीगढ़ 14 अंकों पर है। तीनों टीमें मामूली अंतर के साथ ग्रुप में हैं। अब सभी टीमों पर लगातार जीत का दबाव बढ़ रहा है और हर मैच में जीत-हार से टीमों के समीकरण बदलते जा रहे हैं। इस लिहाज से पुडुचेरी और चंडीगढ़ के मैच के नतीजों पर उत्तराखंड टीम की नजरें भी हैं। बता दें, ग्रुप से सर्वाधिक अंक वाली टीम ही नॉक आउट राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी।
आज के मुकाबले:
असम बनाम सिक्किम, तनुष क्रिकेट ग्राउंड, सुबह 9 बजे से
पुडुचेरी बनाम अरुणाचल प्रदेश, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, सुबह 9 बजे से
मिजोरम बनाम चंडीगढ़, कसिगा स्कूल, सुबह 9 बजे से