भारतीय टीम के पूर्व कप्तान भाजपा में शामिल
भारतीय खिलाड़ियों का राजनीति की ओर रुझान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है| इस साल विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय टीम के पूर्व सलामी बालेबज गौतम गंभीर ने भाजपा का हाथ थामा| वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गृहमंत्री अमित शाह की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक साथ नजर आए थे| इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि धोनी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं| वहीं चर्चा है कि पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़ गए हैं|
कोहली को पसंद नहीं पंत, पहले मैच से OUT!
संदीप के अलावा ओलंपिक मेडल विजेता रेसलर योगेश्वर दत्त ने भी बीजेपी जॉइन कर ली है| ये दोनों गुरुवार को हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए| जानकारी के अनुसार, संदीप सिंह को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा कुरक्षेत्र जिले के पेहोवा (Pehowa) विधानसभा क्षेत्र से टिकट दे सकती है| संदीप पिछले कई दिनों से पेहोवा में काफी सक्रिय भी रहे हैं|
T-20 Ranking : विराट टॉप 10 में नहीं…
संदीप सिंह मैदान में ड्रैग फ्लिक करने के लिए जाने जाते हैं, जिस वजह से उनका नाम फ्लिकर सिंह पड़ा| संदीप ने अपनी कप्तानी में 2009 में फाइनल में मलेशिया को हराते हुए भारत को सुल्तान अजलान शाह कप का खिताब जिताया था| वह वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डीएसपी रैंक पर तैनात हैं|
जब साल 2006 में संदीप अफ्रीका में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम से जुडऩे के लिए जा रहे थे, उस समय कालका शताब्दी एक्सप्रेस में आकस्मिक चली गोली से वे घायल हो गए थे| इस घटना के बाद वह लगभग लकवाग्रस्त हो गए थे| एक साल तक वह व्हीलचेयर पर रहे थे| इस घटना पर आधारित फिल्म भी बन चुकी है| दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘सूरमा’ संदीप सिंह की ही बायोपिक थी| दर्शकों ने भी इस फिल्म को पसंद किया था|
T-20 Series : इंदौर में इस बड़ी टीम से होगी भारत की टक्कर
-Hriday Kumar