भारत VS साउथ अफ्रीका: मैच अब तक, रोहित पहुंचे शतक के करीब
New Delhi : फाफ डु प्लेसिस अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए टॉस के लिए मैदान में उतरे। हर बार की तरह इस बार भी किस्मत ने साथ नहीं दिया और टॉस कोहली ने जीता। कोहली ने टॉस जीतने के बाद हर बार की तरह पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। प्लेसिस ने गेंदबाजी की अपनी रणनीति पहले से ही तैयार कर रखी थी।
Fifty up for Rohit Sharma!
The India opener brings up his 11th Test fifty in style with a four. How many more can he add from here? #INDvSA LIVE
https://t.co/AEYe6hGC3opic.twitter.com/FYkcDUGFbt
— ICC (@ICC) October 19, 2019
भारत की तरफ से पिच पर मयंक और रोहित शर्मा आए। साउथ अफ्रीका ने अपने डेब्यू गेंदबाज लिंडे को बेंदबाजी का जिम्मा सौंपा। पहले नंबर पर खेल रहे मयंक 19 गेंदों पर 10 रन बनाकर रबाडा के शिकार हो गए। पुजारा तो अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। उनके बाद पिच पर आए विराट 22 गेंदों में 12 रन बनाकर भारत की उम्मीदों को डुबा एलबीडब्ल्यू हो गए।
भारत के चक्रव्यूह को भेदने साउथ अफ्रीका ने फील्ड पर उतारे दो नए प्लेयर्स
भारत की सारी उम्मीदें अब रोहित शर्मा पर टिकीं हैं। रोहित ने 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 125 गेंदों में 90 रन बना दिए हैं। शतक के बेहद करीब हैं रोहित। रोहित ने टेस्ट का 11वां अर्धशतक जड़ दिया है। उनका साथ दे रहे हैं पिच पर रहाने। रहाने ने 81 गेदों में 55 रन बना दिए हैं। दोनों की साझेदारी अभी भी हौंसला कायम किए हुए है।